आस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के सामने न्यूजीलैंड की लचर शुरुआत
स्थानीय बेसिन रिजर्व मैदान पर मेजबान टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम के खाते में महज तीन रन जुड़े थे कि अपने करियर का तीसरा टेस्ट मैच खेले रहे सलामी बल्लेबाज बीजे वाटलिंग पेवेलियन लौट गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद कीवी टीम को जल्द ही तीन झटके और लगे।
एक समय न्यूजीलैंड की टीम महज 43 रनों पर पर अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों को गवां चुकी थीं। परंतु कप्तान डेनियल विटोरी ने मार्टिन गुपटिल के साथ मिलकर पारी को सूझ-बूझ से आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन आस्ट्रेलिया गेंदबाजों के हाथ कोई और कामयाबी नहीं लगने दी। दिन का खेल खत्म होने पर विटोरी 42 और गुपटिल 19 रन बनाकर नाबाद थे। आस्ट्रेलिया की ओर से डॉग बोलिंगर ने दो और रेयान हैरिस ने एक विकेट झटका।
इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 459 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। मेहमान टीम की ओर से माइकल क्लार्क ने शानदार 168 और मार्कस नॉर्थ ने 112 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड अभी भी आस्ट्रेलियाई रन संख्या से 351 रन पीछे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
