Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अर्धशतक से चूके केविन पीटरसन

इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। पीटरसन 99 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 45 रन बनाकर आउट हुए।

जोनाथन ट्रॉट 100 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 29 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि पॉल कोलिंगवुड ने खाता नहीं खोला है। पीटरसन के अलावा इंग्लैंड ने कप्तान एलिस्टर कुक के विकेट गंवाए हैं। कुक 46 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 21 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे।

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 419 रनों पर सिमट गई। मैच के पहले दिन मेजबान टीम ने 8 विकेट पर 330 रन बनाए थे। पहले दिन की समाप्ति तक 33 रन पर नाबाद लौटे नईम इस्लाम 59 रनों पर अविजित रहे जबकि सैफुल इस्लाम ने 53 रन बनाए।

सैफुल पहले दिन आठ रन पर नाबाद लौटे थे। इसके अलावा रुबेल हसन ने 17 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से ग्रीम स्वान ने चार विकेट अपने नाम किए। टिम ब्रेसनन और जेम्स ट्रेडवेल को भी दो-दो सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+