किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से युवराज सिंह छह रन और मोहम्मद कैफ शून्य पर खेल रहे हैं। इससे पहले रवि बोपारा एक रन, कप्तान कुमार संगकारा 15 रन, इरफान पठान 39 रन और महेला जयवर्धने तीन रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
प्रतियोगिता में दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला है। सुपर किंग्स ने दो मैचों में जीत हासिल की है जबकि एक में उसे हार मिली है। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन को इस सत्र में अब तक तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।