For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

न्यूजीलैंड पर पारी की हार का खतरा मंडराया

आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 459 रनों के जवाब में दूसरे दिन चार विकेट पर 108 रन से आगे खेलते हुए रविवार को न्यूजीलैंड की पहली पारी महज 157 रनों पर सिमट गई। आस्ट्रेलिया की ओर से डॉग बोलिंगर ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। इस प्रकार न्यूजीलैंड को फॉलोऑन झेलना पड़ा और पहली पारी के आधार पर वह 302 रनों से पिछड़ गई।

पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए डेनियल विटोरी ने सर्वाधिक 46 रन बनाए जबकि मार्टिन गुपटिल ने 30 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर ने जहां पांच विकेट चटकाए वहीं रयान हैरिस ने दो और मिशेल जानसन ने एक-एक विकेट हासिल किए।

फॉलोऑन खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी के शुरू में ही लड़खड़ा गई। महज 43 रनों के स्कोर पर उसके प्रमुख बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए थे। विटोरी 18 रन पर और मैक्लम चार रन पर खेल रहे थे।

पारी की हार टालने के लिए न्यूजीलैंड को अभी भी 115 रन बनाने हैं जबकि उसके पांच खिलाड़ी अभी शेष हैं। दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर और नॉथन हॉरित्ज ने दो-दो जबकि हैरिस ने एक खिलाड़ी को पेवेलियन की राह दिखाई।

इससे पहले खेल के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 459 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी। मेहमान टीम की ओर से माइकल क्लार्क ने शानदार 168 और मार्कस नॉर्थ ने 112 रनों की पारी खेली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+