इंडियन वेल्स ओपन : रॉडिक पर भारी पड़े जुबिकिक (लीड-1)
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट्स डॉट कॉम' के मुताबिक रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में जुबिकिक ने अमेरिकी स्टार एंडी रॉडिक को कड़े संघर्ष के बाद 7-6, 7-6 से पराजित किया।
अपने करियर का पहला मास्टर्स-1000 खिताब जीतने के क्रम में जुबिकिक ने रॉडिक के खिलाफ 20 एस और 42 विनर्स लगाए। यह मुकाबला लगभग दो घंटे तक चला।
उधर, सर्बिया की टेनिस स्टार जेलेना जानकोविक ने डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियास्की को हराकर इस टूर्नामेंट का महिलाओं का एकल खिताब जीता।
जानकोविक ने वोजनियास्की को सीधे सेटोंे में 6-2, 6-4 से पराजित किया। जानकोविक के करियर का यह 12वां डब्ल्यूटीए खिताब है।
वोजनिएस्की पर जानकोविक की यह लगातार चौथी जीत है। मैच के बाद जानकोविक ने कहा, "आज मैं तय रणनीति के साथ कोर्ट पर उतरी थी। मैं जीतना चाहती थी और यही कारण है कि मैं शुरू से ही आक्रामक होकर खेली। मैं इस सफलता से बेहद खुश हूं।"
हार के बावजूद 19 वर्षीय वोजनियास्की को महिला रैंकिंग में फायदा होगा। सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में वह अपने करियर का अब तक के सर्वोच्च मुकाम तक पहुंच सकती हैं। वोजनियास्की के दूसरी वरीयता पर पहुंचने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications