अफगानिस्तान ने क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ट्वेंटी-20 विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल की है। विश्व कप का आयोजन 30 अप्रैल से होना है।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द डॉन' ने कबीर खान के हवाले से लिखा है कि निश्चित तौर पर उनकी टीम दूसरी टीमों से कमजोर है लेकिन वह अपने शानदार खेल के जरिए वेस्टइंडीज में अपनी मौजूदगी का अहसास कराएगी।
अफगानिस्तान की टीम अभी पाकिस्तान दौरे पर है। यहां वह पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद अफगान टीम एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने कुवैत जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।