सजा के खिलाफ अगले हफ्ते अपील करेंगे शोएब मलिक
समाचार पत्र 'जियो न्यूज' के मुताबिक मलिक को इस संबंध में सोमवार को ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने अपील दाखिल करनी थी लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इसे एक सप्ताह तक के लिए टाल दिया।
पीसीबी ने सजा पाने वाले खिलाड़ियों को अपील के लिए 30 दिन का समय दिया है। पीसीबी ने अपील पर सुनवाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय के दो और उच्च न्यायालय के चार अवकाशप्राप्त न्यायाधीशों को लेकर एक समिति बनाई है।
उल्लेखनीय है कि पीसीबी ने इस महीने की शुरुआत में कप्तान मोहम्मद यूसुफ, पूर्व कप्तान यूनिस खान और मलिक सहित कुल सात खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना और प्रतिबंध लगाया था।
यूसुफ और यूनिस पर आजीवन प्रतिबंध लगा है जबकि कामरान अकमल, उनके छोटे भाई उमर अकमल, राणा नवेद उल हसन, मलिक और शाहिद अफरीदी पर 20 से 30 लाख रुपये तक का जुर्माना और एक से छह महीने तक का प्रतिबंध लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications