पेटा को टायसन के रिएलिटी टीवी कार्यक्रम पर आपत्ति
समाचार पत्र 'द न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक दुनिया भर में अपनी मुक्के बाजी का लोहा मनवा चुके टायसन टीवी पर प्रसारित होने वाले पक्षियों के बीच आसमानी दौड़ से जुड़े इस कार्यक्रम को संचालित करेंगे। इस टीवी कार्यक्रम को 'टेक ऑन टायसन' नाम दिया गया है।
इसमें टायसन के पक्षियों तथा न्यूयार्क के अन्य पक्षी प्रेमियों के पक्षियों के बीच टक्कर होगी। टायसन और पक्षियों के बीच दौड़ की लोकप्रियता को देखते हुए टीवी चैनल 'एनिमल प्लैनेट' ने टायसन के इस रिएलिटी कार्यक्रम को प्रसारित करने का फैसला किया है।
इधर, पेटा ने कहा है कि कबूतरों की इस तरह की दौड़ मानवीय नहीं है और इसके माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोग धन कमाना चाहते हैं, जो अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा दे सकता है।
पेटा ने इस कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए अमेरिकी शहर ब्रूकलिन के जिला अटार्नी के दफ्तर को एक पत्र लिखा है। पेटा ने इस मामले की जांच की मांग की है। जिला अटार्नी दफ्तर के प्रवक्ता ने कहा है कि पेटा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications