Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वुड्स पर भगवान बुद्ध की कृपा

अमेरिका के मशहूर गोल्फ खेल पत्रकार जेई बुसबी ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के माध्यम से जानकारी दी है कि ईएसपीएन की पत्रकार केली टिल्गमैन ने रविवार को साक्षात्कार के दौरान वुड्से से इस ब्रेसलेट के बारे में विस्तार से पूछा था।

बुसबी के मुताबिक टिल्गमैन ने वुड्स से पूछा था कि उन्होंने किस तरह का ब्रेसलेट पहन रखा है? इसके जवाब में वुड्स ने कहा कि यह बौद्ध धर्म से जुड़ा पवित्र ब्रेसलेट है, जो वह सुरक्षा और शक्ति के लिए धारण करते हैं। वुड्स के मुताबिक इन दो चीजों की उन्हें फिलहाल सबसे अधिक जरूरत है।

वुड्स से जब यह पूछा गया कि उन्होंने कब से यह ब्रेसलेट धारण करना शुरू किया है, तब उन्होंने कहा कि हाल ही में सेक्स संबंधी मनोविकारों के इलाज के लिए जाने से पहले उन्होंने यह ब्रेसलेट पहली बार पहना था।

वुड्स ने कहा कि वह अगले महीने गोल्फ जगत में वापसी करने जा रहे हैं और उस दौरान भी वह यह ब्रेसलेट पहने रहेंगे क्योंकि इससे उन्हें काफी शक्ति मिलती है। वुड्स ने यह भी कहा कि उस ब्रेसलेट के धारण करने से उनके अंदर अच्छे विचारों का संचार होता है और यही कारण है कि उन्होंने इसे ताउम्र धारण करने का मन बना लिया है।

उल्लेखनीय है कि विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने के बाद दिए गए पहले टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान वुड्स ने स्वीकार किया था कि उनकी जिंदगी झूठ के इर्द-गिर्द बस गई थी। वुड्स ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें सबसे अधिक अफसोस इस बात का है कि उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए अपनी मां और पत्नी को आहत किया है।

यह पूछे जाने पर कि मीडिया के माध्यम से सच का सामना करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है? वुड्स ने कहा, "मेरी जिंदगी में सच्चाई फिर से लौट आई है। सच का सामना होने के बाद मैंने खुद को विजेता के रूप में देखा। मुश्किल से निकलने के लिए मैंने मेडिटेशन (ध्यान) और बौद्ध धर्म का सहारा लिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+