आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स को मिला 172 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। बेंगलोर की ओर से राबिन उथप्पा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 68 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों में तीन चौके और छह छक्के लगाए।
बेंगलोर का पहला विकेट जैक्स कैलिस के रूप में गिरा। उन्होंने 17 गेंदों में चार चौके की मदद से 19 रन बनाए। बालाजी की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। इसके बाद राहुल द्रविड़ को 14 रन के निजी स्कोर पर मुरलीधरन ने बोल्ड कर दिया। मनीष पांडेय 28 गेंदों में दो चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए।
विराट कोहली ने कुछ तेज गति से रन बनाने की कोशिश की लेकिन वह टिक नहीं सके। वह 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद खेलने आए मोर्गन महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।
चेन्नई के गेंदबाज मुरलीधरन ने तीन विकेट हासिल किए जबकि बालाजी और मोर्केल को एक-एक विकेट मिला।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स का यह पांचवां मुकाबला है जबकि महेंद्र सिंह धौनी की गैरमौजूदगी में सुरेश रैनी की कप्तानी में खेल रही सुपर किंग्स टीम अपना चौथा मैच खेल रही है।
अनिल कुंबले की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि एक में उसे हार मिली है। दूसरी ओर, सुपर किंग्स को दो मैचों में जीत हासिल की है और इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications