युवराज ने फिर तोड़ा सुरक्षा घेरा
चण्डीगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए इस संबंध में युवराज की फ्रेंचाइजी टीम-किंग्स इलेवन पंजाब को शिकायत भेज दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब टीम सेक्टर-10 में स्थित माउंटव्यू होटल में ठहरी हुई है।
चण्डीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) एच.एस. दून ने आईएएनएस को बताया, "युवराज को सुरक्षा आवरण के बिना ही मंगलवार रात को होटल से बाहर जाते देखा गया। उन्होंने इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी को सूचित नहीं किया। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।"
दून ने बताया कि किंग्स इलेवन को इस बात की जानकारी देने के अलावा चण्डीगढ़ पुलिस ने मुंबई स्थिति आईपीएल अधिकारियों को भी इस बारे में बता दिया है। चण्डीगढ़ पुलिस चाहती है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications