आईपीएल : दिल्ली को पहला झटका (लीड-1)
वार्नर ने अपने जोड़ीदार वीरेंद्र सहवाग के साथ 3.1 ओवर में ही टीम का कुल योग 44 रनों तक पहुंचा दिया था लेकिन डेल स्टेन की एक गेंद को वह ठीक से नहीं पढ़ सके और विनय कुमार के हाथों लपके गए।
वार्नर ने अपनी 33 रनों की पारी के दौरान 14 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए। दिल्ली की टीम ने चार ओवर की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। सहवाग ने आठ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए हैं जबकि अब्राहम डिविलियर्स तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह छठा मुकाबला है। रॉयल चैलेंजर्स टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की है जबकि उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वह आठ अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में पहले स्थान पर चल रही है।
दूसरी ओर, दिल्ली की टीम ने अब तक तीन मैच गंवाए हैं जबकि दो में उसे जीत मिली है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद से दिल्ली की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। वह चार अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications