आईपीएल : चेन्नई के 2 विकेट गिरे (लीड-1)
चेन्नई की ओर से सुरेश रैना 32 और बद्रीनाथ पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई का पहला विकेट मैथ्यू हेडन के रूप में चौथे ओवर में गिरा। हेडन ने 12 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाए। वह हरभजन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। पांचवें ओवर में पार्थिव पटेल 12 गेंदों में आठ रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
मुंबई इंडियंस टीम ने गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में सुपर किंग्स का यह छठा और मुंबई इंडियंस का पांचवां मैच है। सुपर किंग्स ने दो मैचों में जीत हासिल की जबकि उसे नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की गैरमौजूदगी में तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वह चार अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है।
दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर की प्रेरणादायी कप्तानी में खेल रही मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इससे पहले खेले गए चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच में हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा है। छह अंकों के साथ मुंबई की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications