आईपीएल : मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया (लीड-4)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए।
मुंबई की ओर से सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक रन बनाए। 52 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से उन्होंने 72 रन बनाए।
मुंबई का पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा। उन्होंने 34 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 56 रन बनाए। मुंबई की ओर से अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले सौरभ तिवारी 2 रन बनाकर सस्ते में पेवेलियन लौट गए। पोलार्ड ने 20 और ब्रावो ने 14 रन बनाए।
चेन्नई की ओर से मुरलीधरन को दो विकेट मिले जबकि बालाजी, जोगिंदर शर्मा और जकाती को एक-एक विकेट मिले।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। चेन्नई की ओर से सुरेश रैना (83) और बद्रीनाथ (55) ने अपनी टीम को विशेष योगदान दिया।
चेन्नई का पहला विकेट मैथ्यू हेडन के रूप में चौथे ओवर में गिरा। हेडन ने 12 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाए। वह हरभजन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। पांचवें ओवर में पार्थिव पटेल 12 गेंदों में आठ रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
सुरेश रैना 52 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 83 रन और बद्रीनाथ 44 गेंदों में छह चौके की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे।
मुंबई की ओर से गेंदबाज हरभजन सिंह और मैक्लारेन को एक-एक विकेट मिला।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में सुपर किंग्स का यह छठा और मुंबई इंडियंस का पांचवां मैच था।
इस मैच से पहले तक सुपर किंग्स ने दो मैचों में जीत हासिल की जबकि उसे नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की गैरमौजूदगी में तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर की प्रेरणादायी कप्तानी में खेल रही मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इससे पहले खेले गए चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की थी। एक मैच में हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications