मियामी ओपन : कुज्नेत्सोवा की कठिन जीत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कुज्नेत्सोवा को पहले दौर में चीन की खिलाड़ी पेंग शुआई को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-4 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में उन्हें पहली वरीयता दी गई है।
पेंग ने कुज्नेत्सोवा के सामने कठिन हालात पैदा कर दिए थे क्योंकि वह 2006 में खिताब जीतने के बाद से मियामी में कभी भी पहले दौर में नहीं हारी हैं। दूसरी ओर, पेंग को लगातार 12वें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
पोलैंड की खिलाड़ी एगनिस्का रेडवांस्का और 2008 में फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले सर्बिया की एना इवानोविक भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। रेडवांस्का ने रूस की एकातेरिना माकारोवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से पराजित किया।
दूसरी ओर, आस्ट्रेलियन ओपन के बाद अपना पहला मैच खेल रहीं इवानोविक ने पहले दौर के मुकाबले में पाउलिन पारमेंटियर को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। विश्व में पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी इवानोविक आज की तारीख में 58वें क्रम पर पहुंच गई हैं।
पुरुषों के वर्ग में जर्मनी के माइकल बेरेर ने पहले दौर में स्लोवानिया के लुकास लैको को 7-5, 4-6, 6-3 से और जर्मनी के फिलिप पेटश्रेनर ने अमेरिका के रेयान स्वीटिंग को 6-3, 6-1 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications