मियामी में फेडरर जीते, मरे बाहर
एक अन्य मुकाबले में एंडी मरे दूसरे दौर में अमेरिकी खिलाड़ी मार्डी फिश से 6-4, 6-4 से हार गए।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी अपना मैच हार गए थे। जोकोविच को बेल्जियम के ओलिवर रोचुस ने हराया था।
फेडरर ने कहा, "वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों की इस प्रतियोगिता में हार को देखकर मैं चितित था। मेरे खेलने से पहले ही दो बड़े खिलाड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं।"
मरे अपने प्रतिद्वंदी 101वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फिश के सामने लय में नहीं दिखे। मियामी में नौंवी बार खेल रहे 28 वर्षीय फिश ने मरे के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में स्वीडन के रॉबिन सोडर्लिग ने ऑस्ट्रेलिया के पीटर लुकजैक को 7-6 (7-5), 6-0 से हराया।
एक अन्य मुकाबले में चिली के फर्नेडो गोनाजेल ने ताइवान के लु येन-सुन को 6-4, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications