Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स को मिला 173 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के तहत रविवार को मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेले जा रहे एक मैच में मुंबई इंडियंस ने डेक्कन चार्जर्स के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

मुंबई के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। वह 43 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें नौ चौके शामिल हैं।

सचिन के अलावा हरभजन सिंह का बल्ला खूब चला। हरभजन ने 18 गेंद पर 49 रन बनाकर अंत तक आउट नहीं हुए। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए।

मुंबई की तरफ से शिखर धवन 11, सौरभ तिवारी चार, डी. जे. ब्रावो 23, ए.टी. रायडू छह, आर. सतीश तीन, के. ए. पोलार्ड एक रन बनाकर आउट हुए।

डेक्कन की तरफ से आर. पी. सिंह ने तीन, प्रज्ञान ओझा ने दो और जसकरन सिंह ने एक विकेट लिए।

इससे पहले डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था।

अब तक खेले गए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने पांच में से चार मैच जीते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि डेक्कन चार्जर्स ने भी पांच मैच खेले हैं जिसमें उसे तीन में जीत और दो में हार मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+