Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी की तालिबान वाली टिप्पणी से उनकी कुंठा का विस्फोट हुआ: कांग्रेस

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की 'तालिबान' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए सोमवार को कहा है कि 2002 में हुए गुजरात दंगों के मामले में विशेष जांच दल (एआईटी) द्वारा की गई लंबी पूछताछ के बाद उनकी कुंठा का विस्फोट हुआ है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मोदी अपने को बहुत कुंठित महसूस कर रहे हैं क्योंकि पहली बार एक मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने करीब 10 घंटे गुजारने पड़े।"

अमिताभ बच्चन को गुजरात का ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने की आलोचना पर मोदी द्वारा अपने ब्लॉग में इसे 'सार्वजनिक जीवन में तालिबान' लिखे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोनी ने कहा कि मोदी को इतने हल्के-फुल्के अंदाज में तालिबान जैसे शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि गुजरात का ब्रांड एंबेसेडर बनने के कारण एक महान कलाकार की आलोचना की जा रही है।

उन्होंने लिखा कि महात्मा गांधी का नाम जपने वाले लोग हमारे सार्वजनिक जीवन में क्रूरता का नया प्रवाह करने में व्यस्त हैं।

मोदी ने लिखा है, "गुजरात विरोधी दृष्टिकोण के अपने लक्ष्य में इन 'अस्पृश्यता के तालिबान' ने अपनी संवेदना खो दी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+