Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : दिल्ली के 10 ओवर में 3 विकेट पर 91 रन (लीड-2)

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के तहत दिल्ली में खेले जा रहे एक मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयर डेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 10 ओवर में तीन विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।

डेविड वॉर्नर 64 रन और पॉल कालिंगवुड 15 रन बनाकर मैदान पर हैं। अपनी इस पारी में वॉर्नर ने 39 गेंद का सामना किया है जिसमें सात चौके और दो छक्के लगाए हैं।

इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले तीन ओवरों में ही उसके तीन विकेट गिर गए। पहले ओवर में सहवाग (8), दूसरे ओवर में गंभीर (1) और तीसरे ओवर में दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले आउट हो गए।

इसके बाद वॉर्नर ने मोर्चा संभाला और कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। कालिंगवुड ने उनका साथ बखूबी निभाया।

कोलकाता की तरफ से क्रिस गेल, चार्ल लांगवेल्ट और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।

अब तक खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने छह-छह मैच खेले हैं। दोनों को तीन मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। रन गति के आधार पर अंक तालिका में कोलकाता पांचवें जबकि दिल्ली छठें स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+