आस्ट्रेलिया भी 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की होड़ में
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आस्ट्रेलिया के राष्ट्रमंडल खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष सैम कोफा ने एक बयान में कहा, "हम राष्ट्रमंडल के 70 देशों की खेल समितियों के सामने अपनी दावेदारी को आगे बढ़ाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"
क्वींसलैंड राज्य सरकार ने भी ब्रिस्बेन से 75 किलोमीटर दूर स्थित गोल्डकोस्ट को वित्तीय समर्थन देने का वादा किया है।
अब तक नाइजीरिया की राजधानी अबुजा ही राष्ट्रमंडल खेल,2018 की मेजबानी का अन्य दावेदार है।
न्यूजीलैंड सरकार के खेलों के लिए वित्तीय गारंटी देने से इंकार करने पर आकलैंड शहर ने इस महीने के आरंभ में अपनी दावेदारी वापस ले ली।
आस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल खेल सिडनी (1938), पर्थ (1962), ब्रिसबेन (1982) और मेलबर्न (2006) में आयोजित हो चुके हैं।
भारतीय राजधानी नई दिल्ली में इस वर्ष के अक्टूबर में राष्ट्रमंडल खेल आयोजित होंगे। स्काटलैंड के ग्लासगो में वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेल होगा।
वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर की घोषणा नवंबर 2011 में होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications