Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : दिल्ली को दूसरा झटका (लीड-1)

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के तहत नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयर डेविल्स को चौथे ओवर में दो झटके लग चुके हैं।

चौथे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वार्नर चार रन और तीसरी गेंद पर वीरेंद्र सहवाग 19 रन बनाकर आउट हो गए। सहवाग ने अपनी पारी में 12 गेंद खेलते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया। यह शानदार ओवर सुमित नरवाल ने फेंका।

दिल्ली डेयर डेविल्स ने चार ओवर की समाप्ति पर दो विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। गौतम गंभीर सात रन और पॉल कालिगवुड शून्य रन पर खेल रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में अब तक दोनों टीमों ने सात-सात मैच खेले हैं। दोनों को चार में जीत और तीन में हार मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+