सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक आर.के.साहा ने संवाददाताओं से कहा, "रांची में हमारा धौनी क्रिकेट अकादमी स्थापित करने का सपना है। हमने धौनी से वार्ता की पहल की है।"
साहा ने कहा, "उन्होंने हमें आश्वस्त किया कि वह क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि हासिल करने के लिए झारखण्ड सरकार से बात करेंगे। पश्चिम बंगाल में सौरव क्रिकेट अकादमी की तर्ज पर सीसीएल एक धौनी क्रिकेट अकादमी स्थापित करना चाहता है। झारखण्ड में कोई क्रिकेट अकादमी नहीं है और इससे उभरते हुए क्रिकेटरों को मदद मिलेगी।"
इससे पहले धौनी ने राज्य में एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करने की इच्छा जताई थी।
राज्य सरकार ने अभी तक सीसीएल और धौनी की क्रिकेट अकादमी स्थापित करने की योजना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सूत्रों के अनुसार इस उद्देश्य के लिए सीसीएल न्यूनतम कीमत पर काफी अधिक जमीन चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।