जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जून तक होगा तैयार : गिल
दिल्ली में 27 साल पुराने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पुनर्निर्माण के काम में देरी की वजह स्टेडियम में एक छोर से दूसरे छोर तक 150 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण थी। इस सुरंग को इस प्रकार बनाया जाएगा कि मध्य में खोला जा सकेगा। इसका प्रयोग समारोह के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकार करेंगे।
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने गिल को मुख्य स्टेडियम और भारोत्तोलन वाले क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी। गिल ने खेल परिसर का निरीक्षण कर सुरंग की छत के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
संस्कृति समिति के अध्यक्ष और तमिल फिल्म के निर्माता भारत बाला इस सुरंग का निर्माण कराना चाहते थे। फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल और गीतकार जावेद अख्तर और प्रसून जोशी इस समिति के सदस्य हैं।
उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1982 में एशियाई खेलों के दौरान किया गया था, जिसमें 75,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications