बल्लेबाजी क्रम में हसी की जगह लेंगे क्लार्क
न्यूजीलैंड दौरे पर क्लार्क का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने यहां 168 रनों की यादगार पारी भी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन से खुश पोंटिंग उन्हें बल्लेबाजी क्रम में और ऊपर भेजना चाहते हैं।
टेलीविजन चैनल 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के अनुसार न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद पोंटिंग ने कहा, "क्लार्क के लिए चौथे स्थान के बारे में मैं इसी सप्ताह से सोच रहा था। क्लार्क ने पिछले कुछ वर्षो में स्थिति को बहुत अच्छे ढंग से संभाला है। वह फिलहाल अच्छा कर रहे हैं और ऐसे में उन्हें ऊपर ही खेलना चाहिए।"
वैसे क्लार्क के चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने से हसी का एक स्थायी क्रम छिन जाएगा। इस क्रम पर उनकी बल्लेबाजी शानदार रही है। उन्होंने अपने करियर के कुल 50 टेस्ट मैंचों में से 37 में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी की और इनमें 46 से अधिक की औसत से रन बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications