आईपीएल : गांगुली ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को स्थानीय इडेन गरडस स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
नाइट राइडर्स की टीम में केवल एक बदलाव किया गया और मनीष परमार के स्थान पर जयदेव उनादकाट को शामिल किया गया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाल ब्रेंडन मैकलम को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया।
पंजाब किंग्स इलेवन के शॉन मार्श अभ्यास के समय चोटिल हो गए और उनके स्थान पर माहेला जयवर्धने को टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा तेज गेंदबाजों ब्रेट ली और श्रीसंत को भी टीम से बाहर होना पड़ा। उनके स्थान पर जुआन थेरोन और रोमेश पोवार को शामिल किया गया। अब पंजाब किंग्स इलेवन की टीम में तीन स्पिनर गेंदबाज हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications