Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब की छवि खराब होगी : अकरम

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी प्रशिक्षक अकरम ने वेबसाइट 'ईएसपीएनस्टार डॉटकॉम' पर लिखा, "पाकिस्तानी क्रिकेट में मेरी जिज्ञासा निरंतर बनी हुई है। वहां की कुछ खबरें सुर्खियों में आती हैं दुर्भाग्य से करीब-करीब सभी गलत कारणों से सुर्खियों में होती हैं। पहले शोएब मलिक को बहुत बधाई फिर भी पहले के संबंधों की खबरें उनके लिए ठीक नहीं होंगी।"

अकरम ने कहा, "जो भी तथ्य हो, मैं सानिया और शोएब को बधाई देना पसंद करूंगा। विवाह पवित्र है।"

शोएब इस महीने भारतीय क्रिकेट स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने जा रहे हैं। आयशा नामक एक अन्य युवती ने शोएब की पहली पत्नी होने का दावा किया है।

शोएब यह तो स्वीकार करते हैं कि वर्ष 2002 में उन्होंने निकाहनामे पर दस्तखत किए थे। शोएब का कहना है कि उन्होंने यह समझकर उस पर दस्तखत किए थे कि दूसरी ओर वही लड़की है जिसकी तस्वीर उन्हें भेजी गई है।

शोएब सऊदी एयरलाइंस के पूर्व अधिकारी एम.ए. सिद्दीकी की पुत्री आयशा से मुलाकात से इंकार करते हैं।

आयशा ने रविवार को कुछ टीवी चैनलों को बताया कि हैदराबाद में अपनी यात्राओं के दौरान शोएब ने उनसे कई बार मुलाकात की थी, उन्होंने एक साथ वक्त बिताया था और उनके पास इसके सबूत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+