आईपीएल : 2 रनों से जीता राजस्थान रॉयल्स (राउंडअप)
पारी के दौरान चार विकेट झटकने वाले राजस्थान रायल्स के कप्तान शेन वार्न को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की पूरी टीम 19.5 ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई। अच्छी शुरुआत के बावजूद चार्जर्स की टीम अंतिम ओवरों में अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सकी और जल्दी-जल्दी अपने विकेट खो दिए। रोहित शर्मा ने हालांकि शानदार 44 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली।
सलामी बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण नौ गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। एडम गिलक्रिस्ट ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए। एंड्र सायमंड्स 15 और अनिरूध सिंह नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स का कोई भी खिलाड़ी टिककर नहीं खेला।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दो विकेट शुरू में ही गिर गए। टीम के सलामी बल्लेबाज नमन ओझा एक रन बनाकर और माइकल लुम्ब 15 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों बल्लेबाजों का कैच रूद्र प्रताप सिंह की गेंद पर रेयान हैरिस ने पकड़ा।
इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। शेन वाटसन ने सबसे अधिक 58 और फैज फजल ने 36 रन बनाए। यूसुफ पठान केवल पांच रन बनाकर आउट हुए।
इसके अलावा अभिषेक झुनझुनवाल 11 रन और अभिषेक राउत शून्य रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शेन वार्न एक रन बनाकर रन आउट हुए जबकि अदित्य डोले ने चार रन बनाया। सिद्धार्थ त्रिवेदी नौ रन बनाकर आउट हुए। मोर्न मोर्केल सात रन बनाकर नाबाद लौटे।
डेक्कन चार्जर्स की ओर से आर. पी. सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए जबकि रेयान हैरिस और हरमिंदर सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications