आईपीएल : सुपर किंग्स के 2 विकेट गिरे (लीड-1)
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की ओर से मैथ्यू हेडन 19 और धौनी शून्य रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई का पहला विकेट चौथे ओवर में मुरली विजय के रूप में गिरा। उन्होंने 17 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाए। नौवें ओवर में सुरेश रैना 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में मुंबई इंडियंस ने आठ मैचे खेले हैं जिसमें सात में उसे जीत मिली है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में 14 अंकों के साथ वह पहले स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने नौ मैच जीते हैं जिसमें से चार में उसे जीत मिली है जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में वह आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications