आयशा के साथ शादी वैध नहीं : जफर मलिक (लीड-1)
जफर मलिक ने पत्रकारों से कहा, "उनकी शादी को पंजीकृत नहीं कराया गया था। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी और इस तरह यह निकाह अवैध है। निकाहनामा भेजने के लिए आयशा हम पर दबाव डालती रहीं हैं। उन्हें केवल संतोष के लिए कागजात भेजे गए थे।"
जफर मलिक ने दो बार हैदराबाद आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में वह आयशा के घर गए थे, जहां उनकी जगह चचेरी बहन को दिखाया गया था। दूसरी बार अब मार्च 2010 में आए हैं।
आयशा के इरादों पर सवाल खड़ा करते हुए जफर मलिक ने कहा कि उन्होंने अभी तक किसी भारतीय या पाकिस्तानी अधिकारी को निकाह से जुड़े कागजात क्यों नहीं दिखाए।
उन्होंने कहा, "शोएब के परिजन शादी समारोह में हिस्सा लेने के मकसद से कल भारत आ सकते हैं। शादी को रोका नहीं जाएगा और तय तारीख के मुताबिक 15 अप्रैल को निकाह होगा। अगर दोनों पाकिस्तान वापस चले जाएंगे, तो सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगाी।"
आयशा ने रविवार को हैदराबाद में धोखेबाजी और बिना तलाक दिए सानिया मिर्जा के साथ दूसरी शादी करने जा रहे शोएब के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (उत्पीड़न), 420(धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने जा रहे हैं जबकि हैदराबाद की ही आयशा सिद्दीकी शोएब की पहली पत्नी होने का दावा कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications