आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर 38 रन बनाए (लीड-4)
मुंबई की ओर से सचिन तेंदुलकर 21 और शिखर धवन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मैथ्यू हेडन ने 35, महेंद्र सिंह धौनी ने 31 और बद्रीनाथ ने 30 रनों का योगदान दिया।
चेन्नई का पहला विकेट चौथे ओवर में मुरली विजय के रूप में गिरा। उन्होंने 17 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाए। नौवें ओवर में सुरेश रैना 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
चेन्नई का तीसरा विकेट 14वें ओवर में महेंद्र सिंह धौनी का गिरा। वह 18 गेंदों में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसी ओवर में मैथ्यू हेडन भी 31 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए।
बद्रीनाथ 22 गेंदों में 30 रन और माइक हसी 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई की ओर से पोलार्ड को दो विकेट मिले जबकि हरभजन सिंह और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में मुंबई इंडियंस ने आठ मैचे खेले हैं जिसमें सात में उसे जीत मिली है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में 14 अंकों के साथ वह पहले स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने नौ मैच जीते हैं जिसमें से चार में उसे जीत मिली है जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में वह आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications