Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल: शाहरुख को टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

नाइट राइडर्स का टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन औसत ही रहा है। यह बात दीगर है कि पहले के दोनों संस्करणों के मुकाबले इस बार उसने कहीं बेहतर खेल दिखाया है। उसने अब तक खेले अपने नौ मैचों में से चार को जीता है। अंक तालिका में फिलहाल को छठे पायदान पर है।

टीम के मालिक शाहरुख ने बुधवार को ट्विटर के जरिए अपने टीम के प्रदर्शन में और सुधार आने की आशा जताई। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि नाइट राइडर्स हम सभी को गौरवान्वित करेगी और खुशी देगी।"

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम नाइट राइडर्स अपने 10वें मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स के सामने होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+