Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : कैलिस का अर्धशतक, चैलेंजर्स के 4 खिलाड़ी आउट (लीड-3)

सलामी बल्लेबाज जैक कैलिस ने अब तक अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 53 रन बनाए हैं। वह अभी तक नाबाद हैं जबकि विराट कोहली उनका साथ दे रहे हैं। कोहली ने 10 रन बनाए हैं।

स्थानीय एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स के लिए मनीष पांडे और कैलिस ने पारी की शुरुआत की। मैच के तीसरे ही ओवर में पांडे एक रन बनाकर आउट हो गए। तेज गेंदबाज र्यान हैरिस की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

इसके बाद राहुल द्रविड कालिस का साथ देने मैदान पर उतरे। नौवें ओवर में द्रविड़ भी 26 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने दो चौके एक छक्का लगाया। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर वह रोहित शर्मा को एक आसान कैच थमा बैठे।

मैच के 10वें ओवर में रोबिन उथप्पा भी आउट हो गए। उन्हें एंड्रयू साइमंड्स ने आउट किया। उन्होंने पांच गेंदों पर दो रन बनाए। अगले ही ओवर में रॉस टेलर एक रन बनाकर चलते बने।

डेक्कन चार्जर्स के लिए आज का मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला होगा। आईपीएल के पिछले संस्करण में विजेता रही डेक्कन चार्जर्स की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। कुल नौ मैचों में उसे अब तक तीन में ही जीत नसीब हुई है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए डेक्कन चार्जर्स के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है।

उधर, रॉयल चैलेंजर्स की टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास करेगी। अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर है। नौ मैचों में उसे पांच में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+