कबाड़ व्यापारी की हालत गंभीर (लीड-1)
अस्पताल ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया, "जैन की हालत गंभीर बनी हुई है।"
अस्पताल ने बताया, " जैन को सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। चिकित्सकों का एक दल उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।"
गुरुवार को मायापुरी इलाके के कबाड़ बाजार में रेडियोधर्मी पदार्थ के संपर्क में आने से चार लोगों के शरीर पर जलने जैसे निशान हो गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही उन्होंने रेडियोधर्मी पदार्थ को छुआ, उनकी पूरी शरीर काली पड़ गई। झुलसने वालों में तीन दुकान में काम करने वाले कर्मचारी हैं।
इस मामले की जांच के लिए शुक्रवार को मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से वैज्ञानिक दिल्ली पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि पदार्थ को अलग रख दिया गया है और उस इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इस बारे में प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के विशेषज्ञों और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों की एक टीम ने शुक्रवार को शुरू की।
पश्चिमी दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय कश्यप ने आईएएनएस को बताया, "भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ औद्योगिक इलाके का दौरा करेंगे। वैज्ञानिकों के रेडियोधर्मी पदार्थ होने की पुष्टि करने के बाद उस पदार्थ को अलग रख दिया गया है।"
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने रेडियोधर्मी पदार्थ को 'कोबाल्ट-60' होने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और कोई अन्य व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी ) शरद अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय इस मामले पर नजर रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications