आईपीएल : मुंबई इंडियंस के 4 विकेट गिरे (लीड-1)
मुंबई की ओर से राजगोपाल सतीश 7 और जीन पाल डुमिनी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दूसरी ही ओवर में दो रन के निजी योग पर पठान की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय टीम का कुल योग सात रन था।
छठे ओवर में अंबाती रायडू 33 रन का योगदान देने के बाद पीयूष चावला की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 18 गेंदों में सात चौके जड़े।
आठवें ओवर में सौरभ तिवारी चार रन बनाकर आउट हो गए। चावला की गेंद पर विकेटकीपर कुमार संगकारा ने उन्हें स्टंप आउट किया। इसके बाद 10वें ओवर में सचिन तेंदुलकर 25 गेंदों में तीन चौके की मदद से 29 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उन्हें चावला ने बोल्ड किया।
मुंबई इंडियंस ने अब तक नौ मैच खेले हैं जिसमें से सात में उसे जीत मिली है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। नौ मैचों में उसके 14 अंक हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है।
किंग्स इलेवन पंजाब अब तक 10 मैचों में केवल दो में ही जीत दर्ज कर सकी है और आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह चार अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications