आईपीएल : चेन्नई ने 15 ओवरों में 110 रन बनाए (लीड-3)
सुरेश रैना 35 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर और एस.बद्रीनाथ बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।
चेन्नई का पहला विकेट मैथ्यू हेडन के रूप में गिरा। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर हरमीत सिंह की गेंद पर गिलक्रिस्ट को कैच दे बैठे। मुरली विजय 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर रन आउट हो गए।
धौनी सात रन बनाकर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर बोल्ड हुए। माइकल हसी आठ रन के निजी स्कोर पर एंड्रयू सायमंड्स की गेंद पर सुमंथ के हाथों कैच हुए।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
डेक्कन चार्जर्स ने दो बदलाव किए। मिशेल मार्श के स्थान पर ड्वेन स्मिथ को एकादश में शामिल किया गया, वहीं चोटिल वेणुगोपाल राव का स्थान बी.सुमंथ ने लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications