आईपीएल : युवा खिलाड़ियों पर भड़के गांगुली
उन्होंने कहा, " शानदार शुरुआत के बाद हम अच्छा नहीं खेल सके। शुरू के 10 ओवर में हमने अच्छा खेल दिखाया लेकिन बाद के 30 ओवरों में हम बहुत खराब खेले।"
नाराज गांगुली ने कहा कि इस तरह के खेल से हमें सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। प्रतियोगिता में कई अच्छी टीमें हैं जो हमसे बेहतर खेल रही हैं। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि मैच जीतने के लिए बेहतर खेल दिखाना होता है और ठीक-ठाक रन बनाने होंगे।
युवाओं के खराब प्रदर्शन पर गांगुली ने कहा कि कुछ लड़कों को अपने खेल पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है।
खराब क्षेत्ररक्षण पर उन्होंने कहा, "हमारा प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा। हमें ईमानदार होना चाहिए। मैं खिलाड़ियों से बात कर सकता हूं, उन्हें प्रोत्साहित कर सकता हूं लेकिन उन्हें भी अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है क्योंकि मैं उनके लिए क्षेत्ररक्षण या गेंदबाजी नहीं कर सकता।"
उन्होंने यह भी कहा कि ओस की वजह से मैच पर कोई असर नहीं पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाले अगले मैच के बारे में गांगुली ने कहा कि अगर खिलाड़ियों ने ऐसा ही खेल दिखाया तो उनके करियर का भगवान ही मालिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications