आईपीएल : किंग्स इलेवन ने डेयर डेविल्स को 7 विकेट से हराया (लीड-8)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने 19.4 ओवरों में केवल 111 रनों पर आल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए।
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से माहेला जयवर्धने ने 38, कुमार संगकारा ने 33 और युवराज सिंह ने नाबाद 21 रनों का योगदान दिया।
किंग्स इलेवन का पहला विकेट इरफान पठान के रूप में गिरा। वह 17 गेंदों में 12 रन बनाकर सातवें ओवर में आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 41 रन था।
किंग्स इलेवन का दूसरा विकेट 65 के कुल योग पर गिरा। माहेला जयवर्धने ने 35 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। वह कोलिंगवुड की गेंद पर नेहरा के हाथों कैच आउट हुए।
कुमार संगकारा 30 गेंदों में चार चौके की मदद से 33 रन बनाकर 18वें ओवर में आउट हुए। युवराज सिंह 25 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले दिल्ली की टीम 19.4 ओवरों में केवल 111 रनों पर सिमट गई।
डेयर डेविल्स को पहला झटका दूसरे ही ओवर में वीरेंद्र सहवाग के रूप में लगा जो बिना खाता खोले इरफान पठान की गेंद पर रीतिंदर सोढ़ी के हाथों कैच आउट हो गए। अच्छी लय में दिख रहे कप्तान गौतम गंभीर चौथे ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाए। पांचवें ओवर में डेविड वार्नर भी रन आउट हो गए। वार्नर ने केवल छह रन बनाए थे।
पारी के आठवें ओवर में पॉल कोलिंगवुड को चार रनों के निजी स्कोर पर पीयूष चावला ने पगबाधा आउट कर दिया। चावला ने 10वें ओवर में डेनियल विटोरी को बोल्ड कर डेयर डेविल्स को पांचवां झटका दिया। दिनेश कार्तिक 35 गेंदों पर 17 रन बनाकर पठान की गेंद पर माहेला जयवर्धने के हाथों लपके गए। रजत भाटिया एक रन के निजी स्कोर पर युवराज सिंह की गेंद पर सोढ़ी को कैच दे बैठे।
फरवेज महरूफ को लव अबलीश ने बोल्ड किया। मिथुन मन्हान 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर थेरोन की गेंद पर बोल्ड हुए। नेहरा को पठान ने चावला के हाथों कैच कराकर दिल्ली की पारी खत्म कर दी। अमित मिश्रा 10 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे।
किंग्स इलेवन की ओर से पठान ने तीन, चावला ने दो और युवराज, थेरोन तथा अबलीश ने एक-एक विकेट लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications