मैच फिक्सिंग विवाद:अदालत जा सकते हैं कनेरिया
पिछले दिनों इस अखबार ने एक रिपोर्ट में मैच फिक्सिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए ब्रिटिश कांउटी क्लब एसेक्स के दो खिलाड़ियों के इसमें शामिल होने का दावा किया था। रिपोर्ट में कनेरिया का नाम लिया गया था। इस मामले की जांच एसेक्स पुलिस की ओर से की जा रही है।
कनेरिया को मौजूदा सत्र में खेलने के लिए पिछले सप्ताह ब्रिटेन पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचे। अखबार ने उस रिपोर्ट में दावा किया था कि फिक्सिंग में नाम आने की वजह से कनेरिया यहां नहीं पहुंचे। परंतु कनेरिया का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनसे घरेलू टूर्नामेंट पेंटागुलर कप में खेलने के लिए कहा था और ऐसे में वह एसेक्स के साथ नहीं जुड़ सकते थे।
वेबसाइट 'ईएसपीएनस्टार डॉट कॉम' के अनुसार कनेरिया ने कहा, "मैं लंबे समये से एसेक्स के साथ जुड़ा हूं और इस क्लब का मैं बहुत सम्मान करता हूं। जहां तक इस विवाद का ताल्लुक है तो मैं इसे बकवास मानता हूं।"
कनेरिया ने कहा, "पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मैं कोई कदम उठाउंगा। जांच पूरी होने के बाद मैं अपने नुकसान की भरपाई का दावा करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications