गुल और अराफात को लेकर संशय
लाहौर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर है कि उसके दो प्रमुख खिलाड़ियों उमर गुल और यासिर अराफात के चोटिल होने की वजह से इस बड़े टूर्नामेंट में उनके भाग न ले पाने की आशंका है।
तेज गेंदबाज गुल और हरफनमौला खिलाड़ी अराफात प्रशिक्षण शिविर के दौरान चोटिल हुए हैं। नए कोच वकार यूनुस की देखरेख में यह शिविर लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चलाया जा रहा है। इस शिविर का मकसद खिलाड़ियों को विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले क्षेत्ररक्षण के लिहाज से चुस्त-दुरुस्त बनाना है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार टीम प्रबंधन इन दोनों खिलाड़ियों की पूरी चिकित्सीय रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा, "गुल और अराफात के बारे में विशेषज्ञों से पता चल पाएगा कि वे विश्व कप में खेल पाएंगे अथवा नहीं।"
अफरीदी को भी पिछले दिनों अंगुली में चोट लग गई थी। अपनी खोई लय को पाने के लिए संघर्ष कर रहे गुल के कंधे में चोट लगी है। अराफात के पिंडली में चोट लग गई है। फव्वाद आलम और उमर अकमल को भी इसी शिविर के दौरान चोट लगी हालांकि टीम के कप्तान अफरीदी इनकी चोटों को गंभीर नहीं मानते।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ट्वेंटी-20 विश्व कप का निवर्तमान चैम्पियन है। इस बार उसे आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश वाले समूह में जगह मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications