सुपर किंग्स, नाइट राइडर्स में 'करो या मरो' का संघर्ष
दोनों प्रतिद्वंद्वी कप्तानों महेंद्र सिंह धौनी और सौरव गांगुली ने स्वीकार किया कि औसत प्रदर्शन से हुई हारों से वे उबर रहे हैं।
दोनों को यह भी पता है मंगलवार को जीत उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की गारंटी नहीं है क्योंकि अन्य तीन टीमें अंकों के आधार पर उनसे बेहतर स्थिति में हैं।
पिछली बार कोलकाता में हुए मैच में 165 के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम 109 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद धौनी चोटिल होकर तीन मैचों के लिए बाहर हो गए। इनमें से दो मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा, जो लगातार चार मैचों में उसकी हार की शुरुआत थी। इससे पहले टीम ने लगातार तीन मैच जीते थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी हार और जीत के बीच लगातार झूलती रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पिछला मैच हारने के बाद नाराज गांगुली ने क्षमता से कम प्रदर्शन के लिए अपनी टीम की खिंचाई की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications