आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स के 72 रन बने (लीड-4)
नागपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के तहत नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डेक्कन चार्जर्स 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए।
पारी की शुरुआत करने आए मनीष पांडे शून्य के स्कोर पर आउट हुए। जैक्स कॉलिस 17 और राहुल द्रविड़ 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले डेक्कन चार्जर्स ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर कुल 151 रन बनाए। खराब शुरुआत के बावजूद रोहित शर्मा (51) और मोहनीश मिश्रा (41) शानदार पारियों की बदौलत टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
हर्शल गिब्स और एडम गिलक्रिस्ट ने पारी की शुरुआत की। अभी टीम के कुल स्कोर में केवल एक रन ही जुड़ा था कि डेल स्टेन ने गिलक्रिस्ट को विकेट के पीछे उथप्पा के हाथों कैच करा दिया। गिलक्रिस्ट अपना खाता भी नहीं खोल सके।
गिलक्रिस्ट के आउट होने के बाद खेलने आए तिरुमालाता सुमन को डेल ने अगली ही गेंद पर रास टेलर के हाथों कैच करवा दिया। डेक्कन को सबसे बड़ा झटका उस समय लगा जब डेल स्टेन ने हर्शल गिब्स को अपना तीसरा शिकार बनाया। गिब्स ने केवल 12 रन बनाए। इसके बाद मोहनीश मिश्रा 30 गेंदों पर शानदार 41 रन बनारक रन आउट हुए। एंड्र सायमंड 19 रनों का योगदान दिया।
रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली और विनय कुमार की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हुए। रेयान हैरिस (13) और बोदापति सुमन्थ (6) रन बनाकर नाबाद लौटे।
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर में दो बदलाव किए गए हैं। प्रवीण कुमार और श्रीराम को बाहर रखा गया है जबकि युवा खिलाड़ी मनीष पाण्डेय और केपी अपन्ना की वापसी हुई है। डेक्कन चार्जर्स की टीम में भी एक बदलाव किया गया है। ड्वेन स्मिथ की जगह हर्शल गिब्स को टीम में जगह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications