आईपीएल : नाइट राइर्ड्स के 4 विकेट गिरे (लीड-1)
कोलकाता की ओर से एंजेलो मैथ्यूज 21 और मनोज तिवारी 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोलकाता का पहला विकेट तीसरे ओवर में क्रिस गेल के रूप में गिरा। वह सात रन बनाकर अश्विन की गेंद पर धौनी के द्वारा स्टंप आउट हुए। तीसरे ही ओवर में अश्विन की गेंद पर मुरलीधरन ने मैकुलम का कैच लपक लिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
चौथे ओवर में सौरव गांगुली महज 10 रन बनाकर बोलिंगर की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इस तरह कोलाकाता के तीन विकेट 17 के कुल योग पर गिरे। चौथा विकेट पांचवें ओवर में 19 के कुल योग पर हसी के रूप में गिरा। वह भी खाता नहीं खोल पाए।
दोनों टीमों का यह 12वां मुकाबला है। दोनों ही टीमों ने छह-छह मुकाबले जीते हैं जबकि दोनों के हिस्से पांच-पांच हार दर्ज हैं।
नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई की टीम आठ टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है जबकि यह मैच जीतकर कोलकाता की टीम उससे यह स्थान छीनना चाहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications