Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : सुपर किंग्स को मिला 140 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।

कोलकाता का पहला विकेट तीसरे ओवर में क्रिस गेल के रूप में गिरा। वह सात रन बनाकर अश्विन की गेंद पर धौनी के द्वारा स्टंप आउट हुए। तीसरे ही ओवर में अश्विन की गेंद पर मुरलीधरन ने मैकुलम का कैच लपक लिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।

चौथे ओवर में सौरव गांगुली महज 10 रन बनाकर बोलिंगर की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इस तरह कोलाकाता के तीन विकेट 17 के कुल योग पर गिरे। चौथा विकेट पांचवें ओवर में 19 के कुल योग पर हसी के रूप में गिरा। वह भी खाता नहीं खोल पाए।

इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज (48) और मनोज तिवारी (27) ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढाया। तिवारी 15वें ओवर में रैना की गेंद पर मुरली विजय को कैच दे बैठे। उन्होंने 31 गेंदों में दो चौके लगाए। 15वें ओवर में वृद्धिमान साहा एक रन बनाकर पेलेवियन लौटे। लक्ष्मीरतन शुल्का ने 10 गेंदों में दो छक्के की मदद से 17 रन बनाए।

एंजेलो मैथ्यूज (48) 20वें ओवर में मुरलीधरन की गेंद पर हेडन के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 48 गेंदों में तीन चौका और दो छक्के लगाए।

चेन्नई की ओर से अश्विन ने तीन और बोलिंगर ने दो विकेट हासिल किए। जकाती, मुरलीधरन और सुरेश रैना को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों का यह 12वां मुकाबला है। दोनों ही टीमों ने छह-छह मुकाबले जीते हैं जबकि दोनों के हिस्से पांच-पांच हार दर्ज हैं।

नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई की टीम आठ टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है जबकि यह मैच जीतकर कोलकाता की टीम उससे यह स्थान छीनना चाहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+