समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक घुटने की चोट से उबरने के बाद हिल्फेनहास अब अगले दो सप्ताह के भीतर गेंदबाजी अभ्यास शुरू करने वाले हैं।
पिछले वर्ष अपने शानदार प्रदर्शन के बूते आस्ट्रेलियाई टीम में जगह पक्की करने वाले हिल्फेनहास ने इंग्लैंड के साथ खेली गई एशेज श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट लेकर अपने चयन को सार्थक साबित किया था।
हिल्फेनहास ने कहा कि वह जुलाई में पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के माध्यम से टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं और इसके लिए वह जोरदार मेहनत करेंगे।
हिल्फेनहास ने कहा, "पिछले पांच महीनों से क्रिकेट से दूर रहना दुखद है। मेरे लिए चोटिल होने का यह अच्छा वक्त नहीं था। इस दौरान मैंने काफी कुछ गंवाया है। अब मैं वापसी को तैयार हूं और आशा करता हूं कि मेरा आगे का करियर चोटरहित रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।