हीरो होंडा बना आईसीसी का वैश्विक सहयोगी (लीड-1)
तीन साल के इस करार के बाद हीरो होंडा का नाम आईसीसी द्वारा आयोजित होने वाले सभी प्रमुख आयोजनों में मुख्य रूप से दिखा करेगा। इसमें वेस्टइंडीज में 30 अप्रैल से 16 मई तक होने वाला ट्वेंटी-20 विश्व कप प्रमुख है।
इससे पहले हीरो होंडा 2009 ट्वेंटी-20 विश्व कप, 2009 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2010 अंडर-19 विश्व कप के साथ प्रमुख प्रायोजक के रूप में जुड़ा रहा था।
हीरों होंडा से पहले रिलायंस मोबाइल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और पेप्सी आईसीसी के वैश्विक सहयोगी के तौर पर जुड़े थे। सभी कंपनियां 2013 तक आईसीसी के सहयोगी के तौर पर जुड़ी रहेंगी।
करार को लेकर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने कहा, "हीरो होंडा पिछले कई वर्षो से क्रिकेट के बड़े समर्थक के रूप में जुड़ा रहा है। आईसीसी के साथ उसके अच्छे रिश्तों के कारण क्रिकेट को काफी फायदा हुआ है। हीरो होंडा जैसी कंपनी के सहयोग के बिना हम अपने 104 सदस्य देशों में क्रिकेट का प्रचार और प्रसार नहीं कर सकते थे।"
हीरो होंडा मोटर्स के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल ने इस अवसर पर कहा, "हमारी कंपनी क्रिकेट और आईसीसी के साथ अपने एक दशक पुराने संबंध को और अधिक प्रगाढ़ बनाने को लेकर कृतसंकल्प है। इस लिहाज से हम आईसीसी के वैश्विक सहयोगी के तौर पर जुड़कर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications