ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं ली
ली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। उस चोट से उबरने के लिए वह भारत से स्वदेश लौट आए थे। चिकित्सकों द्वारा आश्वस्त किए जाने के बाद ली एक बार फिर भारत पहुंचे लेकिन उनकी चोट फिर उभर गई।
ली के प्रबंधक नील मैक्सवेल ने समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए ली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी के फैसले को टाल सकते हैं। ली अभी भारत में हैं लेकिन अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
मैक्सवेल ने कहा, "ली की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। उनकी चोट की स्थिति अच्छी नहीं है। हमने उन्हें वापसी में देरी की सलाह दी है। इस संबंध में अंतिम फैसला उन्हें ही लेना है। वह आने वाले दिनों में इस संबंध में फैसला करेंगे।"
ली ने एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में टीम को लंबे समय तक सेवाएं देने के लिए हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उनके इस फैसले को देखते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने चोटिल होने के बावजूद उन्हें वार्षिक करार में शामिल किया था। इससे साबित होता कि सीए ली को 2012 विश्व कप तक टीम में बनाए रखना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications