आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने के प्रयास में है वीडियोकॉन
कंपनी के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। कहा जा रहा है कि धूत किंग्स इलेवन पंजाब की हिस्सेदारी खरीदीने के प्रयास में हैं।
धूत ने हालांकि किसी फ्रेंचाइजी विशेष का नाम लेने से इंकार किया लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि आईपीएल का हिस्सा बनने का उनका प्रयास अब भी जारी है।
पंजाब में पहली बार मोबाइल सेवा क्षेत्र में प्रवेश के अवसर पर धूत ने कहा, "कई फ्रेंचाइजी टीमों के साथ बातचीत चल रही है। मैं अभी किसी का नाम नहीं बता सकता। बातचीत का दौर जारी है। मेरे लिए जो फायदे का सौदा होगा, उसकी ओर जाना उचित समझूंगा।"
धूत ने कहा, "आईपीएल मेरे दिल के करीब है। मैंने काफी क्रिकेट खेला है। उपभोक्ताओं के बीच यह आयोजन काफी लोकप्रिय है और मैं हर उस चीज से जुड़ना पसंद करुं गा, जिसका उपभोक्ताओं से सीधा संबंध हो।"
पिछले महीने जब दो नई फ्रेंचाइजी टीमों-कोच्चि और पुणे के लिए बोली लगाई गई थी, तब वीडियोकॉन उन्हें पाने में नाकाम रही थी। धूत ने हालांकि संकेत दिया कि किंग्स इलेवन पंजाब एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसके बारे में वीडियोकॉन समूह विचार कर सकता है।
आईपीएल-3 में किंग्स इलेवन के खराब प्रदशन के बारे में पूछे जाने पर धूत ने कहा, "क्रिकेट मौके का खेल है। यहां हार-जीत लगी रहती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications