अराफात की जगह ले सकते हैं शाहजैब
समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक शाहजैब पिछले वर्ष इंग्लैंड में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया था और कई मौकों पर टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे थे।
पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी कहा कि चयनकर्ता शाहजैब पर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि वह ट्वेंटी-20 के लिए उपयुक्त बल्लेबाज हैं।
अफरीदी ने कहा, "शाहजैब अच्छे पिंच-हिटर हैं और उनकी शैली ट्वेंटी-20 के बिल्कुल अनुकूल है। पिछले वर्ष उन्होंने हमें कई बार अच्छी शुरुआत दी थी।"
उल्लेखनीय है कि पिछले काउंटी सत्र में शानदार प्र्दशन करने वाले अराफात को बीते सप्ताह अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। उनके समय रहते फिट होने के आसार जताए जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विश्व कप का आयोजन 30 अप्रैल से 16 मई तक वेस्टइंडीज में होना है। पाकिस्तानी टीम मौजूदा चैम्पियन की हैसियत से विश्व कप में हिस्सा लेगी। उसने पिछले वर्ष इंग्लैंड में यूनिस खान की कप्तानी में खिताबी जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications