आईपीएल : दिल्ली ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया (लीड-7)
सुपर किंग्स की ओर से जीत के लिए रखे गए 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई दिल्ली डेयर डेविल्स की पारी शुरुआत में तो लड़खड़ा गई थी लेकिन बाद में गौतम गंभीर और मिथुन मन्हास ने सूझबूझ कर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। गंभीर ने 57 और मन्हास ने 25 रन बनाए। दोनों अंत तक नाबाद रहे। दिल्ली ने एक समय सात ओवरों में 38 रन पर अपने चार महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।
वीरेंद्र सहवाग ने डेविड वार्नर के साथ दिल्ली की पारी की शुरुआत की। पहले ही ओवर में वार्नर के रूप में उसे पहला झटका लगा। अगले ही ओवर में सहवाग भी चलते बने। इसी ओवर में तिलकरत्ने दिलशान ने भी अपना विकेट गंवा दिया। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक भी अपना विकेट गंवा बैठे।
डॉग बोलिंगर ने सुपर किंग्स की ओर से दो विकेट चटकाए जबकि आर. अश्विन और सदाब जकाती को एक-एक विकेट मिले।
इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर महज 112 रन ही बना सकी थी। डेयर डेविल्स के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे सुपर किंग्स का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। एस. बद्रीनाथ ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। सुपर किंग्स की टीम की हालत का नतीजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसकी ओर से नौवें विकेट के लिए बद्रीनाथ और डी. बोलिंगर के बीच 35 रनों की सर्वाधिक साझेदारी हुई।
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। स्पिन गेंदबाज वीरेंद्र सहवाग ने दो विकेट चटकाए। तिलकरत्ने दिलशान, अमित मिश्रा और डिर्क नेंस ने एक-एक खिलाड़ी को चलता किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने मुरली विजय के साथ सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत की। हेडन एक रन बनाकर आउट हुए। उनके स्थान पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शून्य पर पेवेलियन लौटे। इसके बाद मुरली विजय भी चलते बने।
नेहरा ने हेडन को आउट कर सुपर किंग्स पहला झटका दिया। जबकि डिर्क नेन्स ने धौनी को चलता किया। नेहरा ने सुपर किंग्स को तीसरा झटका भी दिया। उन्होंने मुरली विजय को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवाया। विजय ने 17 रन बनाए।
विजय के आउट होने के माइक हसी सुरेश रैना का साथ देने के लिए मैदान में उतरे। रैना और हसी ने सुपर किंग्स की पारी संभालने की कोशिश की लेकिन दोनों कुछ खास कर नहीं कर सके। दोनों 15-15 रन बनाकर चलते बने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications