Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप से पहले आराम चाहता था : ब्रॉड

ब्रॉड ने समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान कहा कि विश्व कप से पहले आईपीएल खेलना निश्चित तौर पर फायदेमंद रहता लेकिन वह सही मायने में आराम करना चाहते थे।

बकौल ब्रॉड, "मेरे लिए आने वाले दिन काफी व्यस्त हैं और यही सोचकर मैंने खुद को आराम देने का फैसला किया। मुझे आशा है कि मैं विश्व कप में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकूंगा।"

ब्रॉड का यह बयान इंग्लैंड टीम के धुरंधर बल्लेबाज केविन पीटरसन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आईपीएल में नहीं खेलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गलती की है।

ब्रॉड ने कहा, "पीटरसन सही हो सकते हैं लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं। मेरा मानना है कि आईपीएल में खेले बगैर भी इंग्लैंड के गेंदबाज विश्व कप में अपनी चमक दिखा सकते हैं।"

एक बेहतरीन गेंदबाज के तौर पर उभर चुके ब्रॉड ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह आईपीएल को पसंद नहीं करते। ब्रॉड ने कहा, "आईपीएल शानदार आयोजन है। मैं इसमें अपने करियर के उत्तरार्ध में खेलना चाहता हूं। अभी मेरी प्राथमिकता अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट है और इसके लिए मैं कोई भी समझौता करने को तैयार हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+